चुनावी सफलता वो पाता रहेगा (ग़ज़ल)
हमेशा सुकूं ही गँवाता रहेगा।
सभी को अगर आज़माता रहेगा।
इलेक्शन में वो हार खाता रहेगा।
जोजनता कोहरदम सतातारहेगा।
दिलो जां वतन पर लुटाता रहेगा।
सुहाने यूँ ही गीत गाता रहेगा।
तरक़्क़ी के नग़में जो गाता रहेगा।
चुनावी सफलता वो पाता रहेगा।
सदा नेक आशिक़ कहाता रहेगा।
जो रूठे सनम को मनाता रहेगा।
-हमीद कानपुरी, कानपुर
0 टिप्पणियाँ