दृष्टि संस्था गुना द्वारा साहित्य क्रांति पत्रिका का उद्यापन समारोह एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित
भोपाल। सामाजिक साहित्यिक आध्यात्मिक संस्था दृष्टि, गुना द्वारा साहित्य क्रांति पत्रिका का उद्यापन समारोह एवं साहित्यकार सम्मान समारोह-26 होटल पलाश, टी.टी. नगर, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मासिक साहित्य क्रान्ति पत्रिका के संपादक अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह राज्य निर्वाचन आयुक्त, भोपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार रामस्नेही लाल शर्मा ‘यायावर’ की अध्यक्षता तथा साहित्य अकादमी, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के निदेशक डॉ. विकास दवे के सारस्वत आतिथ्य, मध्यप्रदेश लेखक संघ, भोपाल के प्रादेशिक अध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी तथा ध्यान विज्ञान परामर्श संस्थान के संस्थापक एवं वायु बिल्डकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज, भोपाल के चेयरमैन फ्लाइंग योगी राम मनोहर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा कला एवं विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना भोपाल की कवयित्री डॉ. प्रतिभा द्विवेदी ने प्रस्तुत की। मंचासीन अतिथियों को मौली शुक्ला द्वारा तिलक एवं बैज लगाए गए। स्वस्ति वाचन गुना से पधारीं ललित निबंधकार डॉ. शोभा सिंह ने किया।
स्वागत वक्तव्य देते हुए कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने विषय प्रवर्तन करते हुए भाव विभोर कर देने वाली अभिव्यक्ति प्रकट की। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई दशकों से प्रकाशित होने वाली साहित्यिक पत्रिका का बंद होना उस राज्य सत्ता के लिए कलंक है। जो राज्य सत्ताएं साहित्य, संस्कृति और कला को संरक्षित नहीं करतीं, वे पतन के गर्त में समा कर अपयश की भागी होती हैं। साहित्य क्रान्ति का प्रकाशन हमारा साहित्यिक अनुष्ठान ही था, जिसका राज्य सत्ता की अनदेखी और उपेक्षा के कारण उद्यापन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘सृजन-26’ का लोकार्पण किया गया।
साहित्यकार सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली के लगभग 58 साहित्यकारों को ‘साहित्य क्रान्ति सृजन सम्मान-26’ से सम्मानित किया गया तथा नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भोपाल की डॉ. आभा शुक्ला और आष्टा के डॉ. अतुल उपाध्याय को दृष्टि उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में निरंतर 25-26 वर्ष तक साहित्य क्रान्ति पत्रिका के प्रकाशन को दुरूह कार्य बताते हुए कहा कि जब अधिकांश पत्रिकाएं बंद होती जा रही थीं, उस दशक में साहित्य क्रान्ति पत्रिका का प्रकाशन जोखिम भरा काम था और यह साहित्य क्रान्ति के संपादक अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने कर दिखाया।
अध्यक्षता करते हुए फिरोजाबाद से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उद्यापन का अर्थ बंद करना नहीं है, अपितु एक नई शुरुआत है। समारोह के सारस्वत अतिथि साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनिरुद्ध सिंह सेंगर जी नवाचार करने में निपुण हैं। उन्होंने गुना में मेरे आतिथ्य में सुबह 6 बजे लगभग सौ लोगों की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया और अब भोपाल में साहित्य क्रान्ति का उद्यापन अपने आप में नवाचार है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेखक संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी एवं ध्यान विज्ञान संस्थान के संचालक राम मनोहर सहित गीतगागर के संपादक दिनेश प्रभात, लघुकथा शोध केंद्र के सचिव घनश्याम मैथिल ‘अमृत’, कालिमपोंग पश्चिम बंगाल से पधारीं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शोभा लिम्बू, नारी दर्पण पत्रिका की संपादक मिथलेश सेंगर, शालिनी सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। अंत में आभार आदित्य सिंह सेंगर ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पुणे से पधारीं प्रसिद्ध एंकर शिवानी सिंह ने किया।
साहित्य क्रांति सृजन सम्मान-26 से सम्मानित साहित्यकार
डॉ. राम बल्लभ आचार्य, भोपाल; श्री प्रभु दयाल मिश्रा, भोपाल; श्री दिनेश भगत, भोपाल; श्री ऋषि शृंगारी, भोपाल; श्री महेश सक्सेना, भोपाल; श्री मनीष बादल, भोपाल; श्री घनश्याम मैथिल अमृत, भोपाल; श्री महेश सोनी, भोपाल; श्री नरेंद्र दीपक, भोपाल; श्री कुमार सुरेश, भोपाल; डॉ. सुधीर शर्मा, भोपाल; डॉ. प्रतिभा द्विवेदी, भोपाल; सुश्री उषा सक्सेना, भोपाल; श्री सुनील चतुर्वेदी, भोपाल; डॉ. आनंद मोहन तिवारी, भोपाल; श्री अशोक मनवानी, भोपाल; श्री नीरज छिलवार, दिल्ली; श्री दीपक पगारे, भोपाल; डॉ. प्रार्थना पंडित, भोपाल; डॉ. विनीता प्रजापति, भोपाल; श्री विनोद जैन, भोपाल; श्री गोकुल सोनी, भोपाल; सुश्री कीर्ति श्रीवास्तव, भोपाल; श्री मनोज जैन मधुर, भोपाल; डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, इन्दौर; डॉ. बरखा श्रीवास्तव, इन्दौर; श्री अरुण अपेक्षित, इन्दौर; श्री अनिल गुप्ता, उज्जैन; श्री शंकर राव मोरे, इन्दौर; सुश्री पूजा कृष्णा, इन्दौर; श्री दयाल परमार छबड़ा, राजस्थान; सुश्री कीर्ति मेहता कोमल, इन्दौर; डॉ. हरिमोहन बुधौलिया, उज्जैन; श्री संदीप सृजन, उज्जैन; सुश्री माया बदेका, उज्जैन; डॉ. राजेश रावल सुशील, उज्जैन; डॉ. हरीशकुमार सिंह, उज्जैन; डॉ. अवधेश चांसौलिया, ग्वालियर; श्री गिरेन्द्र सिंह भदौरिया, ग्वालियर; सुश्री संगीता गुप्ता, ग्वालियर; डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, धार; श्री शिशिर उपाध्याय, बड़वाह; श्री संतोष परिहार, बुरहानपुर; सुश्री मनीषा प्रधान, रीवा; डॉ. शकुंतला प्रजापति, रीवा; डॉ. शरद नारायण खरे, मंडला; डॉ. शोभा लिम्बू, कालिम्पोंग, प. बंगाल; श्री गोविंद श्रीवास्तव अनुज, शिवपुरी; डॉ. जवाहर लाल द्विवेदी, राघोगढ़, गुना; डॉ. सतीश चतुर्वेदी ‘शाकुंतल’, गुना; डॉ. शोभा सिंह, गुना; डॉ. मंजू शुक्ला, गुना; पंडित महेश बोहरे, राघोगढ़, गुना; श्री विकास सिंह जाट, गुना; श्री बृजेश सिंह बिलासपुर, छत्तीसगढ़; श्री मनोज फगवाड़वी, पंजाब; श्री संजीव सिंह सेंगर, दिल्ली; डॉ. कमलेश थापक, चित्रकूट।
दृष्टि उत्कृष्ट सेवा सम्मान-26: डॉ. आभा शुक्ला, भोपाल तथा डॉ. अतुल उपाध्याय, आष्टा।





0 टिप्पणियाँ