म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

एक ग़म कब तलक उठाएं हम

हमीद कानपुरी
एक ग़म कब तलक उठाएं हम।
रोज़ करते नहीं ख़ताएं हम।

रूठने का नहीं सबब जब कुछ,
बेसबब क्यूँ उसे मनाएं हम।

कामयाबी न हाथ आ पायी,
कर चुके अनगिनत सभाएं हम।

याद दिल में रची बसी उनकी,
किस तरह से उन्हें भुलाएं हम।

जुर्म हरगिज़ नहीं है जब कोई,
पा रहे क्यूँ भला सज़ाएं हम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ