Subscribe Us

लघुकथा शोध केंद्र समिति द्वारा अखिल भारतीय शोध संगोष्ठी 2025 के प्रतिष्ठित सम्मान घोषित हुए


भोपाल। लघुकथा शोध केंद्र समिति, भोपाल म.प्र. द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शोध संगोष्ठी 2025 के अवसर पर इस वर्ष विभिन्न साहित्यकारों, लघुकथाकारों, समीक्षकों एवं पत्रकारों को उनके विशिष्ट योगदान हेतु विविध सम्मानों से अलंकृत किया जा रहा है। यह आयोजन समकालीन लघुकथा साहित्य के संवर्धन, आलोचना, सृजन और प्रेरणा को केंद्र में रखकर किया जा रहा है।

वर्ष 2025 के प्रदान किये जाने वाले सम्मान एवं सम्मानित होने वाले साहित्यकार

अखिल भारतीय पं. माधवराव सप्रे स्मृति लघुकथा अलंकरण-श्री महेश दर्पण, दिल्ली, पद्मश्री पं. रामनारायण उपाध्याय स्मृति प्रादेशिक लघुकथा सम्मान-डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, इंदौर, आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र आलोचना सम्मान-डॉ. मिथिलेश अवस्थी, नागपुर, महाराष्ट्र, मातुश्री धनवंती देवी स्मृति लघुकथा सम्मान-श्रीमती जया आर्य, भोपाल,पारस दासोत स्मृति लघुकथा कृति सम्मान-श्रीमती सरस दरबारी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, श्रीमती वंदना सहाय, नागपुर, महाराष्ट्र, विक्रम सोनी स्मृति लघुकथा कृति सम्मान- श्री जगदीश राय कुलरियां, बरेटा, पंजाब, सुश्री दर्शना जैन, खंडवा, मध्यप्रदेश।

साहित्यिक सांस्कृतिक पत्रकारिता सम्मान

श्री मुकेश तिवारी, इंदौर, देवेन्द्र सोनी, युवा प्रवर्तक, मधुरिमा राजपाल,ऋतु सक्सेना, भोपाल, मुकेश विश्वकर्मा।

विशिष्ट हिंदी सेवी सम्मान-संवाद भारती सम्मान

श्री संदीप सृजन, उज्जैन,डॉ. अर्पण जैन, इंदौर,

डॉ. उपासना सक्सेना लघुकथा प्रेरणा शोध सम्मान

श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, जबलपुर

लघुकथा श्री कृति सम्मान 2025 के अंतर्गत चयनित लघुकथाएँ व रचनाकार

बॉस का डिनर (महेंद्र सिंह ठाकुर, रायपुर, छत्तीसगढ़), हाइवे (शेफालिका श्रीवास्तव), पहला वेतन (केदारनाथ सविता, मिर्जापुर), उम्मीद की किरण (शिव कुमार दीवान), नींव का पत्थर (अरुण कुमार जैन), पंछी मुंडेर के (एस.एम. अली, पन्ना),शुभ मुहूर्त (देवेन्द्र सिंह सिसौदिया, इंदौर),समिधा (मान कंवर 'मैना'),उधेड़बुन (सेवा प्रसाद सदन, मुंबई),पसंद अपनी अपनी (अंजुल कंसल 'कनुप्रिया', इंदौर) ।

यह सम्मान आगामी 19 जून 2025 को भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा अधिवेशन एवं शोध संगोष्ठी में प्रदान किये जायेंगे । उक्त जानकारी लघुकथा शोध संस्थान के कांता रॉय और श्री घनश्याम मैथिल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ