Subscribe Us

जीवन का  भरपूर मज़ा  लो



✍️हमीद कानपुरी








जीवन का  भरपूर मज़ा  लो।

चेहरे पर  मुस्कान सजा  लो।

 

फेंक परे  सब  झगड़े  झंझट,

दुश्मन को भी दोस्त बना लो।

 

दोस्त अगर  हो   रूठा  कोई,

देर करो मत  जल्द मना  लो।

 

नफ़रत को मत पालो दिल में,

मन में  अपने प्यार बसा लो।

 

रिश्ते सब अनमोल  जगत के,

करके कुछ तुम त्याग बचा लो।

 

*कानपुर( उ. प्र.)


 




अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



 




 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ