संदीप राशिनकर कला शिखर सम्मान से सम्मानित
इंदौर । कला में अपने नवाचार और दीर्घ कला अवदान के लिए हाल ही में संदीप राशिनकर को क्षितिज कला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें म. प्र.साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और भगीरथ परिहार द्वारा संस्था अध्यक्ष नंदकिशोर बर्वे की उपस्थिति में प्रदान किया गया। क्षितिज के अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन के उद्घाटन प्रसंग पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि अभिनव रेखांकनों , म्यूरल्स , स्टील वेंचर जैसे कला में अपने विविध नवाचारों के चलते संदीप ने कला क्षेत्र में अपनी न सिर्फ विशिष्ट पहचान बनाई है वरन जीवन गौरव सहित वे अनेक राष्ट्र स्तरीय पुरस्कारों से देश भर में सम्मानित हो चुके है ।


0 टिप्पणियाँ