जयपुर ज्योतिष उत्सव का हुआ आयोजन
जयपुर। जेपी एस्ट्रो सोसायटी और ज्योतिष बाबा द्वारा (सीजन-5) का ज्योतिष उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ज्योतिष कथा में धन वर्षा पर बात हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित एस्ट्रो के विशेषज्ञ पंडित मोहनलाल शर्मा, रमलाचार्य अनुपम जोली कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सत्र विशेषज्ञ राकेश सोनी ने धन आगमन के बारे में बताया।
आयोजक स्वामी भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन में पूरे देश भर से अनेक ज्योतिष विद्वानों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर दिवाकर, केरल से पंडित अंबा प्रसाद वशिष्ठ, दिल्ली से देवदत्त दुबे, बीकानेर से कमल अग्रवाल, दिल्ली से आचार्य सीमा लोहिया, जयपुर से श्वेता शर्मा, जयपुर से और श्वेता पटवा सहित वृद्ध विशेषज्ञ पंडित अशोक शर्मा ने अपनी बात कही।
सभी सम्मानित ज्योतिषाचार्य को राष्ट्रीय धर्म ज्योति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। आयोजन में जोधपुर से रेकी मास्टर खुशी शर्मा, पवनेंद्र मित्तल, वास्तु विशेषज्ञ, प्रफुल्ल शर्मा डॉ. मौर्य उदयपुर से महेश द्विवेदी, जयपुर से इंदु अग्रवाल, योगाचार्य सतीश शास्त्री, अक्षिता कच्छावा, जोधपुर से सुमेरमल जालान, किशोर कुमार महेन्द्रा, स्वामी भवानी महाराज दिल्ली, गुलाब सिंह ब्यावर, विजय चौधरी लाल किताब विशेषज्ञ जयपुर, यतेन्द्र पांडे भरतपुर से मुकेश भारद्वाज जयपुर से, राजेश बाजपेई सहित अनेक विद्वानों ने भाग लिया और अपने ज्ञान के द्वारा बताया कि किस प्रकार हम हमारे जीवन में धन की वर्षा कर सकते हैं और साथ ही विशेष रूप से पंडित मोहनलाल शर्मा ने बताया कि किस प्रकार हम दरिद्र को भगवान मानकर हमारे साथ में हमेशा लक्ष्मी की किस प्रकार रख सकते हैं अंत में सभी का स्वामी भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



0 टिप्पणियाँ