भावसार बा की स्मृति में मालवी बोली के अस्तित्व और संरक्षण पर होगा विमर्श
उज्जैन। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 22 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तराना स्थित माहेश्वरी भवन में मालवी कवि भावसार बा का स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में ‘मालवी बोली के अस्तित्व का संकट और समाधान के उपक्रम’ विषय पर विमर्श होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया करेंगे, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि-व्यंग्यकार श्री नारायण निझर बीज वक्तव्य देंगे। समारोह में डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, नरेन्द्र नखेत्री, राजेश रावल ‘सुशील’, श्रीमती माया बदेका, श्वेतिमा निगम, संदीप सृजन, विक्रम विवेक, लक्ष्मण रामपुरी, संगीता तलेरा, सीमा देवेन्द्र, कमलेश दवे, राजेश चौहान,अर्चना मंडलोई, डॉ. बी.एल. बैचेन, सुरेन्द्र सर्किट,भरत पंड्या, कमलेश व्यास, सुरेश माहेश्वरी, राजेन्द्र जैन, प्रमोद शर्मा, अखिलेश व्यास, महेश शर्मा एवं नेहल चावड़ा सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक सुनील गाइड हैं। आयोजन साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे के निर्देशन में किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ