म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कार्यपरिषद् सदस्य नामांकित

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कार्यपरिषद् सदस्य नामांकित
उज्जैन । मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति, सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन श्री मंगुभाई पटेल द्वारा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 के प्रावधान्तर्गत सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के वरिष्ठ आचार्य, विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा को विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में आचार्य श्रेणी से सदस्य नामनिर्देशित किया गया है। लोक भवन, मध्यप्रदेश से प्राप्त पत्र के तारतम्य में इस आशय की अधिसूचना कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा द्वारा जारी की गई है। इसके पूर्व संकायाध्यक्ष श्रेणी में प्रो शर्मा कला संकायाध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद् सदस्य रह चुके हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक शिक्षाविदों, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रो शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामनाएँ अर्पित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ