म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी सेवी सम्मान घोषित, नौ साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा

मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी सेवी सम्मान घोषित, 
नौ साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा
भोपाल। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिंदी भवन द्वारा वर्ष 2026 के हिंदी सेवी सम्मान प्राप्त साहित्यकारों की घोषणा की गई है। विभिन्न पुरस्कारों के लिए नौ साहित्यकारों का चयन किया गया है।

घोषित सूची के अनुसार, स्व. महिमा मेहता सम्मान डॉ. मीनाक्षी दुबे, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। स्व. संपतिदेवी विजयवर्गीय महिला कल्याण पुरस्कार डॉ. प्रीति सिंह परमार, टीकमगढ़ को तथा स्व. रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव नवीन पुरस्कार डॉ. बृहदत्त श्रीवास्तव, ग्वालियर को दिया जाएगा।

इसी क्रम में श्रीमती सुंदरबाई शंकरलाल तिवारी पुरस्कार श्रीमती अर्पिता जैन, उज्जैन को, स्व. प्रकाशकुमारी हरकावत नारी लेखन पुरस्कार सुश्री योगिता चौरसिया, मंडला को तथा श्रीमती हुकमदेवी प्रकाशचंद कपूर स्मृति पुरस्कार श्री चंद्रकान्त भालेराव, इंदौर को प्रदान किया जाएगा।

वहीं, स्व. हजारिलाल जैन बाह.मय पुरस्कार डॉ. अनुपम जैन, इंदौर को, श्री अंबिकाप्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार श्री राजेन्द्र सिंह गहलोत, शहडोल को तथा श्री सतीश बालकृष्ण ओबेराय महिला पुरस्कार डॉ. श्रीमती गीता शर्मा, इंदौर को दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ