डाॅ. राम वल्लभ आचार्य को जीवनोप्लब्धि सम्मान
भोपाल । मध्यप्रदेश उपभोक्ता मंच द्वारा मध्यप्रदेश लेखक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वर्तमान संरक्षक तथा वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. राम वल्लभ आचार्य को उनके साहित्यिक, सामजिक एवं चिकित्सीय अवदान हेतु वर्ष 2026 का "जीवन उपलब्धि सम्मान" (लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान) प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय जगदीश देवड़ा एवं समारोह के अध्यक्ष श्री अशोक वार्ष्णेय ने ख़ुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार में 30 अक्टूबर को संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रदान किया। मध्यप्रदेश लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी, उपाध्यक्ष ऋषि श्रंगारी, प्रादे. मंत्री मनीष बादल, कोषाध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी तथा संयुक्त मंत्री डाॅ. प्रार्थना पंडित ने आचार्य जी को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रकट की हैं।


0 टिप्पणियाँ