म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

जितेन्द्र निर्मोही को मिलेगा गिरधारी लाल मालव स्मृति राजस्थानी भाषा सम्मान

जितेन्द्र निर्मोही को मिलेगा गिरधारी लाल मालव स्मृति राजस्थानी भाषा सम्मान

कोटा। अनंत साहित्य समिति, अंता की ओर से इस वर्ष का गिरधारी लाल मालव स्मृति राजस्थानी भाषा सम्मान कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र निर्मोही को प्रदान किया जाएगा। निर्मोही को यह सम्मान राजस्थानी भाषा और साहित्य की सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

जितेन्द्र निर्मोही की राजस्थानी भाषा में पंद्रह कृतियां प्रकाशित हैं। वे राजस्थानी गद्य और पद्य दोनों विधाओं में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं तथा अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से पुरस्कृत एवं सम्मानित हो चुके हैं। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा उन्हें ‘आगीवाण सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से भी 30 मार्च 2022 को राजस्थानी भाषा-साहित्य की उल्लेखनीय सेवा के लिए तत्कालीन कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ ने उन्हें सम्मानित किया था। सम्मान समारोह 1 नवंबर को अंता में आयोजित होगा। इस अवसर पर उन्हें 11 हजार रुपये की नकद राशि, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ