म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

घनश्याम मैथिल अमृत ‘अभिव्यक्ति हिंदी सेवी सम्मान’ से सम्मानित

घनश्याम मैथिल अमृत ‘अभिव्यक्ति हिंदी सेवी सम्मान’ से सम्मानित

भोपाल। साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था अभिव्यक्ति द्वारा दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राजुरकर राज सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम मैथिल अमृत को वर्ष 2026 के ‘अभिव्यक्ति हिंदी सेवी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री नारायण व्यास ने की। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम मिश्रा, वरिष्ठ गीतकार, डॉ. प्रकाश बरतूनिया, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व कुलपति, अंबेडकर विश्वविद्यालय, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध संस्थान, भोपाल के निदेशक महेश सक्सेना तथा डॉ. साधना गंगराड़े ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर घनश्याम मैथिल अमृत को सम्मानित किया।

समारोह में राजधानी के अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ गीतकार मयंक श्रीवास्तव, गजलकार महेश अग्रवाल, व्यंग्यकार राजेंद्र गट्टाणी, साहित्यकार दीपक पगारे, गीतकार दिनेश प्रभात, कवि बलराम गुमाश्ता, पुरुषोत्तम तिवारी साहित्यार्थी, कवि-साहित्यकार बी.एल. गोहिया, कवि सुनील चतुर्वेदी, साहित्यकार डॉ. मोहन तिवारी आनंद, साहित्यकार डॉ. रंजना शर्मा और गीतकार मनोज जैन ‘मधुर’ शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव सोनी ने किया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनीता तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज दवे ‘सवि’, कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नगर के अनेक साहित्यकार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ