रेल साहित्य परिषद की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
भोपाल। रेल साहित्य परिषद् के तत्वाधान में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन ओ बी सी कार्यालय, सवारी डिब्बा पुननिर्माण कारखाना में सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम मैथिल 'अमृत' ने की। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित व माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात बनवारी शुक्ला ने मधुर सरस्वती वंदना का वाचन किया। मंच पर उपस्थित घनश्याम मैथिल 'अमृत', बी एन तिवारी 'साहिब', सतीशचंद्र श्रीवास्तव 'सागर', वीरेंद्र बड़गैया 'बाबूजी' एवं राजेंद्र विश्वकर्मा सहित सभी वरिष्ठ साहित्यकारों का पुष्पहार पहनाकर कर स्वागत किया। इसके पश्चात युवा कवियों में राजकिशोर मौर्य, सुखेन्द्र साहू, नमन चौकसे, आशीष कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साकेत, कुमार अखिलेश एवं नीतिराज चौरे ने अपना अपना विविध विषयों पर केंद्रित काव्यपाठ किया, मंच पर उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों में ने अपना अपना काव्यपाठ कर वातावरण में साकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित की और श्रोताओं के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी। संचालन कवि नीतिराज चौरे ने किया। अंत में युवा कवि कुमार अखिलेश ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहें।


0 टिप्पणियाँ