तीसरी बार साहित्य अकादमी निदेशक बनने पर डॉ.विकास दवे का सम्मान
भोपाल। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा डॉ विकास दवे को तीसरे कार्यकाल के लिए मनोनीत किया गया है। आज राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी भवन भोपाल द्वारा नरेश मेहता गोष्ठी कक्ष में उनका हिंदी भवन एवं नगर के साहित्यकारों साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल की ओर से कांता रॉय निदेशक लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल, घनश्याम मैथिल अमृत महासचिव लघुकथा शोध केंद्र समिति एवं सुनीता प्रकाश कोषाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत किया एवं आगामी कार्यकाल हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मानस भवन के रघुनंदन शर्मा पूर्व सांसद एवं कार्याध्यक्ष मानस भवन भोपाल, डॉ संजय सक्सेना, डॉ.गौरीशंकर शर्मा गौरीश सहित हिंदी भवन परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे, यहां उल्लेखनीय है कि डॉ.विकास दवे मंत्री संचालक मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी भवन का दायित्व भी संभाल रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ