शब्द प्रवाह के संपादक संदीप सृजन साहित्य क्रान्ति सम्मान से सम्मानित
उज्जैन । सामाजिक, साहित्यिक एवं आध्यात्मिक संस्था दृष्टि, गुना द्वारा आयोजित साहित्य क्रान्ति पत्रिका के उद्यापन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह-2026 में साहित्यकार, पत्रकार ‘शब्द प्रवाह’ के संपादक संदीप सृजन को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘साहित्य क्रान्ति सम्मान-26’ से सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता फिरोजाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज श्रीवास्तव, राज्य निर्वाचन आयुक्त, मध्यप्रदेश, सारस्वत अतिथि डॉ. विकास दवे, निदेशक, साहित्य अकादमी, भोपाल, विशिष्ट अतिथियों में श्री राजेन्द्र गट्टानी, प्रादेशिक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लेखक संघ, भोपाल तथा फ्लाइंग योगी श्री राम मनोहर, पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी एवं वायु बिल्डकॉन ने संदीप सृजन को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री अनिरुद्ध सिंह सेंगर, संपादक ‘साहित्य क्रान्ति’ थे। संचालन शालिनी सेंगर ने किया ।आभार श्रीमती मिथिलेश सिंह ने व्यक्त किया। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश के 60 साहित्यकारों एवं रचनाकारों का सम्मान किया गया।


0 टिप्पणियाँ