डॉ. जमड़ा की पुस्तक मैं नरमही का पुण्य सलिला मही के मध्य नाव में विमोचन
सुखेड़ा। विश्व कृतज्ञता दिवस के अवसर पर मही नदी की काव्यात्मक अभिव्यक्ति को प्रस्तुत करती डाँ कारूलाल जमड़ा की बहुप्रतिक्षित पुस्तक मैं नरमही पुस्तक का विमोचन आज श्रृंगेश्वर तीर्थधाम झकनावदा जिला झाबुआ में मही और मधुकन्या नदी के त्रिवेणी संगम पर नदी के मध्य नाव में किया गया।मंदिर में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में संत रामेश्वर गिरी जी महाराज के सान्निध्य में शिक्षाविद साहित्यकार डा.प्रवीणा दवेसर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विशेष अतिथि रेडियो एफ एम 88.8 की होस्ट अर्चना शर्मा थी। रतलाम जिले में प्रवाहित रानीसिंग गांव के निकट भी पठन व 'कृतज्ञोस्मि ' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नर्मदा व मही के लोक एवं शास्त्रीय साम्यों पर आधारित यह पुस्तक जमड़ा की चौदहवी पुस्तक है।


0 टिप्पणियाँ