म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

संदीप राशिनकर को साहित्य क्रान्ति सृजन सम्मान

संदीप राशिनकर को साहित्य क्रान्ति सृजन सम्मान

इंदौर। शहर के चित्रकार कवि संदीप राशिनकर को उनके रचनात्मक अवदान के लिए साहित्य क्रान्ति सृजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । साहित्य क्रान्ति गुना के संपादक अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि पत्रिका की पच्चीस वर्षीय निरंतरता पर सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक संस्था 'दृष्टि' भोपाल में शीघ्र ही एक भव्य समारोह करने जा रही है । इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में संदीप इस सम्मान से सम्मानित होंगे । उल्लेखनीय है कि संदीप की निरंतर रचनात्मक सक्रियता और नवाचार के लिए उन्हें देश भर में अनेकों सम्मानों से सम्मानित किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ