म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान से उज्जैन के तीन वरिष्ठ साहित्यकार सम्मानित

विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान से उज्जैन के तीन वरिष्ठ साहित्यकार सम्मानित

उज्जैन। प्रतिष्ठित समाचार पत्र विनय उजाला के राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 में मध्यप्रदेश लेखक संघ, उज्जैन से जुड़े तीन वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुंबई की प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने साहित्य, लेखन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक एवं ख्यात साहित्यकार डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक एवं प्रख्यात व्यंग्यकार मुकेश जोशी तथा अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन एवं भारत भारती के अध्यक्ष, व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान किया।

भव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने की। सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उपमहाधिवक्ता सुदीप भार्गव एवं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विनय उजाला के प्रबंध संपादक डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, समूह संपादक डॉ. शोभना मिश्रा, संपादक डॉ. विनय मिश्रा सहित मृणाल मिश्रा एवं उन्नति मिश्रा ने समाचार पत्र की संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा की।

कार्यक्रम का संचालन पं. शैलेन्द्र व्यास ने किया और आभार प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा ने माना। इस अवसर पर पद्मिनी कोल्हापुरे ने सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए दो सुमधुर गीतों के मुखड़े भी सुनाए। कार्यक्रम में स्थानीय संपादक धर्मेंद्र भाटी, भूपेंद्र भूतड़ा, रमेश जैन सहित विनय उजाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ