मध्यप्रदेश लेखक संघ ने घोषित किए वर्ष 2026 के साहित्यिक सम्मान, प्रदेशभर के 30 साहित्यकार चयनित
विभिन्न साहित्यिक विधाओं और लोकभाषाओं के रचनाकारों को मिलेगा सम्मान
भोपाल। मध्यप्रदेश लेखक संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026 के साहित्यिक सम्मानों की घोषणा की गई। प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी ने चयन समिति द्वारा चयनित और कार्यकारिणी समिति द्वारा अनुमोदित साहित्यकारों के नामों की घोषणा की। सम्मान समारोह वर्षांत में उपयुक्त तिथि पर भोपाल में आयोजित किया जाएगा। चयनित साहित्यकारों का बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
बैठक में वार्षिक सभा की कार्यवाही का वाचन किया गया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से पुष्टि की। प्रादेशिक कोषाध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने वर्ष 2025-26 की चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिटेड एकाउंट रिपोर्ट तथा वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी ने कहा कि साहित्यकारों का सम्मान उनकी साहित्य साधना और रचनात्मक योगदान का सम्मान है। इस वर्ष विभिन्न साहित्यिक विधाओं के साथ हिन्दी, मालवी और बुंदेली जैसी लोकभाषाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रचनाकारों को भी सम्मान के लिए चुना गया है। संघ के इन सम्मानों के माध्यम से प्रदेश की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये साहित्यकार होंगे सम्मानित
पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान —
पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान —
प्रभु दयाल मिश्र, भोपाल
सारस्वत सम्मान —
सारस्वत सम्मान —
डॉ शिव चौरसिया एवं डॉ. हरिमोहन बुधौलिया, उज्जैन
श्री अरविन्द चतुर्वेदी स्मृति साहित्य सेवी सम्मान —
श्री अरविन्द चतुर्वेदी स्मृति साहित्य सेवी सम्मान —
जगदीश कौशल, भोपाल
श्री राधेश्याम द्विवेदी ऐतिहासिक/पौराणिक उपन्यास/नाटक सम्मान —
श्री राधेश्याम द्विवेदी ऐतिहासिक/पौराणिक उपन्यास/नाटक सम्मान —
कुमार सुरेश, भोपाल
डॉ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान —
डॉ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान —
डॉ. संतोष श्रीवास्तव, भोपाल
डॉ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान —
डॉ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान —
मधु शुक्ला, भोपाल
इंजी. प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान —
इंजी. प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान —
शंभु सिंह मनहर, खरगोन
श्री हरिशंकर यात्रा वृत्तांत सम्मान —
श्री हरिशंकर यात्रा वृत्तांत सम्मान —
संतोष मोहन्ती ‘दीप’, इंदौर
सुधा सावित्री श्रेष्ठ बुंदेली साहित्यकार सम्मान —
सुधा सावित्री श्रेष्ठ बुंदेली साहित्यकार सम्मान —
मनीराम शर्मा, दतिया
सरदार दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान —
सरदार दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान —
महेन्द्र अग्रवाल, शिवपुरी
स्व. जैतराम धमेनियाँ स्मृति छांदस रचनाकार सम्मान —
स्व. जैतराम धमेनियाँ स्मृति छांदस रचनाकार सम्मान —
अशोक तिवारी ‘अमन’, भोपाल
स्व. कैलाश चन्द्र जायसवाल सुदीर्घ साहित्य साधना सम्मान —
स्व. कैलाश चन्द्र जायसवाल सुदीर्घ साहित्य साधना सम्मान —
राजेन्द्र शर्मा ‘अक्षर’, भोपाल
श्री मदन मोहन चतुर्वेदी साहित्यिक/सांस्कृतिक पत्रकारिता सम्मान —
श्री मदन मोहन चतुर्वेदी साहित्यिक/सांस्कृतिक पत्रकारिता सम्मान —
गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीश’, संपादक ‘कला वीथिका’, भोपाल एवं अशोक चन्द्र दुबे ‘अशोक’, संपादक ‘विप्र वाणी’, भोपाल
श्री देवेन्द्र जोशी हिन्दी/मालवी साहित्य सेवी सम्मान —
श्री देवेन्द्र जोशी हिन्दी/मालवी साहित्य सेवी सम्मान —
डॉ राजेश रावल, उज्जैन
संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान —
संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान —
डॉ. शोभा सिंह, गुना एवं डॉ. संध्या सिलावट, इंदौर
पं. बृज वल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान —
पं. बृज वल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान —
संजय द्विवेदी ‘ध्रुवा’, भोपाल
हरि ॐ शरण चौबे गीतकार सम्मान —
हरि ॐ शरण चौबे गीतकार सम्मान —
राम प्रकाश तिवारी, उज्जैन
मेहमूद जकी ग़ज़ल सम्मान —
मेहमूद जकी ग़ज़ल सम्मान —
राज कुमार कोरी, बैतूल
पुष्कर सम्मान —
पुष्कर सम्मान —
डॉ. रश्मि दीक्षित, खंडवा
देवकी नंदन माहेश्वरी सम्मान —
देवकी नंदन माहेश्वरी सम्मान —
कुमार चन्दन, भोपाल
कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान —
कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान —
छोगालाल कुमरावत, खरगोन
हरीश निगम स्मृति मालवी भाषा सम्मान —
हरीश निगम स्मृति मालवी भाषा सम्मान —
डॉ. श्रीकृष्ण जोशी, उज्जैन
काशी बाई मेहता लेखिका सम्मान —
काशी बाई मेहता लेखिका सम्मान —
नीता सक्सेना, भोपाल
कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान —
कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान —
सुबोध चतुर्वेदी, ग्वालियर
अमित रमेश शर्मा मंचीय हास्य-व्यंग्य कवि सम्मान —
अमित रमेश शर्मा मंचीय हास्य-व्यंग्य कवि सम्मान —
राज कुमार वर्मा, इंदौर
राम पूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान —
राम पूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान —
अंशुल जैन, इंदौर
मालती वसंत बाल साहित्यकार सम्मान —
मालती वसंत बाल साहित्यकार सम्मान —
डॉ. विनीता सिंह चौहान, इंदौर
उत्कृष्ट इकाई सम्मान —
उत्कृष्ट इकाई सम्मान —
टीकमगढ़ इकाई
बैठक के प्रारंभ में संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष ऋषि श्रंगारी ने स्वागत वक्तव्य दिया। बैठक में संघ की विभिन्न आंचलिक इकाइयों के सदस्य भी शामिल हुए। सम्मान के लिए चयनित साहित्यकारों का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
अंत में प्रादेशिक उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्षांत में होने वाले सम्मान समारोह में सभी चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ