म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

राजपाल सिंह गुलिया डॉ. मनुमुक्त ‘मानव’ स्मृति-सम्मान से अलंकृत

राजपाल सिंह गुलिया डॉ. मनुमुक्त ‘मानव’ स्मृति-सम्मान से अलंकृत
जाहिदपुर, झज्जर (हरियाणा)। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार राजपाल सिंह गुलिया को प्रतिष्ठित डॉ. मनुमुक्त ‘मानव’ स्मृति-सम्मान से अलंकृत किया गया। हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के सौजन्य से यह सम्मान 30 अगस्त 2026 को नारनौल स्थित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र ‘मनुमुक्त भवन’ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी के कुलपति डॉ. मनोज कुमार गर्ग एवं हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल एवं चीफ ट्रस्टी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास ‘मानव’ की गरिमामयी उपस्थिति में राजपाल सिंह गुलिया को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। गुलिया की अब तक छह मौलिक कृतियाँ और 30 साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं, जो हिंदी साहित्य के प्रति उनके निरंतर एवं समर्पित लेखन को रेखांकित करते हैं।

समारोह में पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल, डॉ. मनोज कुमार गर्ग, डॉ. रामनिवास ‘मानव’, डॉ. कांता भारती सहित देश के विभिन्न अंचलों से आए साहित्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर आमंत्रित रचनाकारों ने ओजस्वी हरियाणवी काव्य-पाठ भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार गर्ग ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. पंकज गौड़ ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ