डॉ. पुरुषोत्तम दुबे एवं कांति शुक्ला होंगे जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित
इन्दौर। जीवन पर्यन्त साहित्य व हिन्दी भाषा की सेवा करने के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान दो वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पुरुषोत्तम दुबे एवं भोपाल से कांति शुक्ला को ‘जीवन गौरव सम्मान’ से सम्मानित कर रहा है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि इन्दौर का गौरव डॉ.पुरुषोत्तम दुबे लगभग आधी शताब्दी से अधिक समय से लेखन में सक्रिय हैं, उन्हें कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं। 15 से अधिक पुस्तकों का लेखन उन्होंने किया है। इसी तरह भोपाल निवासी कांति शुक्ला भी 9 से अधिक पुस्तकों की सृजक होने के साथ-साथ सक्रिय साहित्यकार हैं। आप दोनों के साहित्यिक अवदान को रेखांकित करते हुए संस्थान ‘जीवन गौरव सम्मान’ प्रदान कर रहा है। दोनों सम्मानमूर्तियों को यह सम्मान संस्थान के वार्षिक आयोजन ‘लघुकथा मन्थन 2026’ में प्रदान किया जाएगा, जो हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 13 सितम्बर को इन्दौर में आयोजित होने जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ