साहित्य क्रांति उद्यापन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह 27 सितंबर को भोपाल में
मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली के लगभग 60 साहित्यकारों को साहित्य क्रान्ति सृजन सम्मान-26 से सम्मानित किया जाएगा
भोपाल। साहित्य क्रांति उद्यापन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह-2026 का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को होटल पलाश, टी.टी. नगर, भोपाल में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं सेवाभावी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त, भोपाल श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव होंगे। अध्यक्षता फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामस्नेही लाल शर्मा ‘यायावर’ करेंगे। सारस्वत अतिथि संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के साहित्य अकादमी निदेशक डॉ. विकास दवे होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश लेखक संघ, भोपाल के प्रादेशिक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र गट्टानी तथा ध्यान विज्ञान परामर्श संस्थान के संस्थापक एवं वायु बिल्डकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज, भोपाल के चेयरमैन फ्लाइंग योगी श्री राम मनोहर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मासिक साहित्य क्रांति पत्रिका के संपादक श्री अनिरुद्ध सिंह सेंगर हैं, जबकि संचालन शिवानी सिंह, एंकर, पुणे करेंगी।
‘सृजन-26’ स्मारिका का होगा लोकार्पण
कार्यक्रम में ‘सृजन-26’ स्मारिका का लोकार्पण होगा। इसके बाद अतिथियों के उद्बोधन एवं साहित्य क्रांति सृजन सम्मान-2026 समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें साहित्य क्रांति सृजन सम्मान-26 से भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, दिल्ली, पुणे, जबलपुर, रीवा, धार, छिंदवाड़ा, बिलासपुर, पंजाब एवं सिरमौर सहित विभिन्न स्थानों के कुल 60 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
साहित्य क्रांति सृजन सम्मान-26 से सम्मानित होने वाले साहित्यकार
डॉ. राम बल्लभ आचार्य, भोपाल; श्री प्रभु दयाल मिश्रा, भोपाल; श्री दिनेश भगत, भोपाल; श्री ऋषि शृंगारी, भोपाल; श्री महेश सक्सेना, भोपाल; श्री मनीष बादल, भोपाल; श्री घनश्याम मैथिल अमृत, भोपाल; श्री महेश सोनी, भोपाल; श्री नरेंद्र दीपक, भोपाल; श्री कुमार सुरेश, भोपाल; डॉ. सुधीर शर्मा, भोपाल; डॉ. प्रतिभा द्विवेदी, भोपाल; सुश्री उषा सक्सेना, भोपाल; श्री सुनील चतुर्वेदी, भोपाल; डॉ. आनंद मोहन तिवारी, भोपाल; श्री अशोक मनवानी, भोपाल; श्री नीरज छिलवार, दिल्ली; श्री दीपक पगारे, भोपाल; डॉ. प्रार्थना पंडित, भोपाल; डॉ. विनीता प्रजापति, भोपाल; श्री विनोद जैन, भोपाल; श्री गोकुल सोनी, भोपाल; सुश्री कीर्ति श्रीवास्तव, भोपाल; श्री मनोज जैन मधुर, भोपाल; डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', इन्दौर; डॉ. बरखा श्रीवास्तव, इन्दौर; श्री अरुण अपेक्षित, इन्दौर; श्री अनिल गुप्ता, उज्जैन; श्री शंकर राव मोरे, इन्दौर; सुश्री पूजा कृष्णा, इन्दौर; श्री दयाल परमार छबड़ा, राजस्थान; सुश्री कीर्ति मेहता कोमल, इन्दौर; डॉ. हरिमोहन बुधौलिया, उज्जैन; श्री संदीप सृजन, उज्जैन; सुश्री माया बदेका, उज्जैन; डॉ. राजेश रावल सुशील, उज्जैन; डॉ. हरीशकुमार सिंह, उज्जैन; डॉ. अवधेश चांसौलिया, ग्वालियर; श्री गिरेन्द्र सिंह भदौरिया, ग्वालियर; सुश्री संगीता गुप्ता, ग्वालियर; डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, धार; श्री शिशिर उपाध्याय, बड़वाह; श्री संतोष परिहार, बुरहानपुर; सुश्री मनीषा प्रधान, रीवा; डॉ. शकुंतला प्रजापति, रीवा; डॉ. शरद नारायण खरे, मंडला; डॉ. शोभा लिम्बू, कालिम्पोंग, प. बंगाल; श्री गोविंद श्रीवास्तव अनुज, शिवपुरी; डॉ. जवाहर लाल द्विवेदी, राघोगढ़ गुना; डॉ. सतीश चतुर्वेदी 'शाकुंतल', गुना; डॉ. शोभा सिंह, गुना; डॉ. मंजू शुक्ला, गुना; पंडित महेश बोहरे, राघोगढ़ गुना; श्री विकास सिंह जाट, गुना; श्री बृजेश सिंह, बिलासपुर, छत्तीसगढ़; श्री मनोज फगवाड़वी, पंजाब; श्री संजीव सिंह सेंगर, दिल्ली; डॉ. कमलेश थापक, चित्रकुट।
दृष्टि उत्कृष्ट सेवा सम्मान-26 से सम्मानित होने वाले सेवाभावी
डॉ. आभा शुक्ला, भोपाल; डॉ. अतुल उपाध्याय, आष्टा


0 टिप्पणियाँ