गीता प्रकाशन गुना द्वारा पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित
जीवन जीने का मंत्र लोकार्पित
गुना, गीता प्रकाशन गुना द्वारा प्रकाशित फ्लाइंग योगी राम मनोहर की कृति जीवन जीने का मंत्र का लोकार्पण समारोह श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर गुना में डा. सतीश चतुर्वेदी 'शाकुन्तल' की अध्यक्षता एवं व्यवसायी राजेन्द्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ ने प्रस्तुत की। सुरेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। फ्लाइंग योगी राम मनोहर के परिचय का वाचन कवि प्रेम सिंह 'प्रेम' ने किया।
तदाशय की जानकारी गीता प्रकाशन गुना के निदेशक अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने देते हुए बताया कि भोपाल निवासी फ्लाइंग योगी राम मनोहर की यह एक आध्यात्मिक कृति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा सतीश चतुर्वेदी 'शाकुन्तल' ने पुस्तक पर समीक्षात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि राम मनोहर जी की यह कृति आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए मार्ग दर्शक का कार्य करेगी। मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में 'जीवन जीने का मंत्र' पुस्तक को समसामयिक चिंतनपरक बताया। कार्यक्रम का संचालन गीता प्रकाशन गुना के निदेशक अनिरुद्ध सिंह सेंगर एवं आभार सुनील शर्मा चीनी ने प्रकट किया। इस अवसर पर काफी संख्या में साहित्यकार एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे जिनमें सर्वश्री मधुर कुलश्रेष्ठ, हरीश सोनी, सुनील शर्मा, जगमोहन सिंह तोमर, अमोल सिंह रघुवंशी, गेंदालाल राठौर, केशरी सिंह रघुवंशी, शिव नारायण अग्रवाल, राम सेवक चतुर्वेदी, मेहरबान सिंह रघुवंशी आदि प्रमुख हैं।


0 टिप्पणियाँ