म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

व्यंग्य कवि सुनील चतुर्वेदी को ‘सरस्वती प्रभा सम्मान’

व्यंग्य कवि सुनील चतुर्वेदी को ‘सरस्वती प्रभा सम्मान’

भोपाल। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था प्रभात साहित्य परिषद, भोपाल द्वारा व्यंग्य कवि एवं पैरोडीकार सुनील चतुर्वेदी को राजधानी स्थित हिन्दी भवन में आयोजित समारोह में ‘सरस्वती प्रभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें परिषद की पूर्व काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत उनकी उत्कृष्ट रचना के लिए प्रदान किया गया। रचना का चयन संस्था की चयन समिति द्वारा किया गया था।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार बलराम गुमाश्ता, अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह तथा रमेश नंद ने श्री चतुर्वेदी को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार अशोक निर्मल, मनोज जैन, डॉ. राजेश तिवारी, अशोक व्यास, अनिता तिवारी, अशोक धमैनिया, सुरेश पबरा सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं रचनाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने सुनील चतुर्वेदी को सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ