म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

संस्कार भारती जिला उज्जैन की साधारण सभा संपन्न

संस्कार भारती जिला उज्जैन की साधारण सभा संपन्न

उज्जैन । संस्कार भारती जिला उज्जैन की साधारण सभा वेद नगर के आनंद भवन में आयोजित की गई। साधारण सभा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रीमती अर्चना आपटे तिवारी द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत का गायन किया गया। साधारण सभा में गत सत्र की गतिविधियों का प्रतिवेदन महामंत्री दुर्गाशंकर सूर्यवंशी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें गत सत्र में आयोजित 42 कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई संस्था की वित्तीय स्थिति की जानकारी कोष प्रमुख जयंत तेलंग द्वारा व्यक्त की गई। आगामी वर्ष की गतिविधियों की जानकारी संस्कार भारती जिला उज्जैन की अध्यक्षा श्रीमती माया बदेका द्वारा विस्तृत रूप से दी गई। इस अवसर पर संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया गया।

सभा में संस्कार भारती मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष श्री सतीश दवे द्वारा कार्यकारिणी को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आपके द्वारा कार्यकारिणी में कुछ नवीन कार्यकर्ताओ का विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया, जिसमें कोष कार्य में श्री गोपाल महाकाल,धरोहर विधा में डॉ.अजय शर्मा, चित्रकला में तिलकराज सोलंकी,नाट्य विधा में अंकित जोशी, साहित्य विधा में अनुज पांचाल, प्रचार विभाग में मुकेश पंड्या इत्यादी को सह संयोजक मनोनीत किया गया।

साधारण सभा में संस्कार भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री राहुल भौमिक द्वारा आगामी कार्यों को लेकर सदस्यों का मार्ग दर्शन किया गया। आपने संगठन के लक्ष्यों एवं कार्यपद्धती से अवगत कराया। साधारण सभा में मालवा प्रांत के मंत्री संतोष व्यास,लोक कला विभाग संयोजक सुंदरलाल मालवीय, विशेष आमंत्रित सदस्य संजय शर्मा,योगेंद्र पिपलोनिया,उज्जैन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रितेश पवार, वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चित्तौड़ा, डॉ.पूनम व्यास, श्रीकृष्ण जोशी, विनोद काबरा,कालिदास अकादमी के निदेशक गोविंद गंध्ये सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं संस्कार मित्र उपस्थित रहे। सभा का संचालन सह महामंत्री शुभम शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री श्री दुर्गाशंकर सूर्यवंशी ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ