डॉ. सौरभ जैन को साहित्य अकादमी का शरद जोशी व्यंग्य पुरस्कार
उज्जैन। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा कैलेंडर वर्ष 2024 के साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘शरद जोशी व्यंग्य पुरस्कार’ युवा लेखक डॉ. सौरभ जैन की चर्चित कृति ‘रील नाम सत्य है’ को प्रदान किया गया है।
राजनीति विज्ञान विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त डॉ. सौरभ जैन की अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कृतियाँ ‘डेमोक्रेसी स्वाहा’ (व्यंग्य) तथा ‘भारत भाग्य विधाता’ (निबंध) राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय साहित्य अकादमी के युवा पुरस्कारों की अंतिम सूची में भी स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।स्वतंत्र पत्रकारिता एवं साहित्य सृजन में सक्रिय डॉ. जैन, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश द्वारा महाराजा विक्रमादित्य पर शोध हेतु प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित फैलोशिप पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान में प्रो. यतीन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में पोस्ट-डॉक्टरल फैलोशिप कर रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर साहित्यकारों, मित्रों एवं विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाओं ने डॉ. सौरभ जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



0 टिप्पणियाँ