म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

गुना में हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में साहित्यिक पत्रिका समागम एवं सम्मान समारोह 3 जून को

गुना में हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में साहित्यिक पत्रिका समागम एवं सम्मान समारोह 3 जून को

गुना। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में साहित्यिक पत्रिका समागम एवं सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 3 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से होटल राजश्री, गुना में किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, पत्रकार, संपादक एवं साहित्यिक पत्रिकाओं के प्रतिनिधि सहभागी होंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक डॉ. विकास दवे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ (फिरोजाबाद) करेंगे। सारस्वत अतिथि के रूप में साहित्य भूषण डॉ. श्याम सुंदर दुबे (हटा) तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात ललित निबंधकार डॉ. श्रीराम परिहार (खंडवा) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘उदन्त मार्तण्ड लोक संवाद सम्मान-2026’ से देशभर के 30 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. जवाहर लाल द्विवेदी (राघौगढ़), डॉ. सतीश चतुर्वेदी ‘शाकुन्तल’ (गुना), डॉ. अवधेश चंसौलिया (ग्वालियर), दयाल परमार (छबड़ा), रमेश कटारिया (ग्वालियर), डॉ. शोभा सिंह (गुना), डॉ. अशोक गोयल (गुना), मधुर कुलश्रेष्ठ (गुना), श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ (गुना), डॉ. मनोज फगवाड़वी (पंजाब), घनश्याम मैथिल (भोपाल), सुश्री माया बधेका (उज्जैन), डॉ. योग्यता भार्गव (अशोकनगर), डॉ. लोकेश शर्मा (ग्वालियर), डॉ. विनीता प्रजापति (भोपाल), गोविंद श्रीवास्तव ‘अनुज’ (शिवपुरी), शंकर राव मोरे (इंदौर), कुमार सुरेश (भोपाल), विनोद कुमार जैन (भोपाल), श्रीमती संगीता गुप्ता (ग्वालियर), गोविंद शर्मा (एनएफएल), डॉ. अन्नपूर्णा सिसौदिया (अशोकनगर), डॉ. कमलेश थापक (चित्रकूट), पं. महेश बोहरे (राघौगढ़), सुनील चतुर्वेदी (भोपाल), डॉ. धराश्री महान्ति (भुवनेश्वर), ऋषि श्रृंगारी (भोपाल), डॉ. राम वल्लभ आचार्य (भोपाल), सुश्री मनीषा प्रधान (रीवा) तथा संतोष परिहार (बुरहानपुर) शामिल हैं।

इसी अवसर पर ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी सम्मान-2026’ से पत्रकारिता एवं संपादन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 14 पत्रकारों एवं संपादकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक हरीश पाठक (मुंबई), विजय द्विवेदी (जालौन), डॉ. महेंद्र अग्रवाल (शिवपुरी), नरेंद्र दीपक (भोपाल), प्रमोद भार्गव (शिवपुरी), नीरज छिलवार (वर्धा), संदीप सृजन (उज्जैन), दिनेश प्रभात (भोपाल), दीपेंद्र शर्मा (धार), राजेश रावल (उज्जैन), दीपक पगारे (भोपाल), अशोक मनवानी (भोपाल), अशोक अश्रु (आगरा) तथा देवेन्द्र श्रीवास्तव (बस्ती) शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए साहित्य, पत्रकारिता और लोकसंवाद की परंपरा को सशक्त बनाना है। समारोह में साहित्यिक पत्रिकाओं की भूमिका, हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियों तथा डिजिटल युग में उसके बदलते स्वरूप पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ