अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार 2024 की घोषणा
भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।
साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि अधिकांश पुरस्कारों के लिए जूरी ने दो श्रेष्ठ कृतियों का संयुक्त रूप से चयन किया है।
अखिल भारतीय कृति पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक पुरस्कार में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तथा प्रादेशिक कृति पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक पुरस्कार में ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त विजेताओं को शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
अखिल भारतीय कृति पुरस्कार
1. पं. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार (निबंध)
डॉ. शकुंतला कालरा (दिल्ली) — ‘बच्चे और आप’
अखिलेन्द्र मिश्र (मुंबई) — ‘अभिनय, अभिनेता और अध्यात्म’
2. गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (कहानी)
चरणसिंह अमी (इंदौर) — ‘अतुकांत’
डॉ. पूजा हेमकुमार अलापुरिया (मुंबई) — ‘कभी पैसा तो कभी किताब’
3. राजा वीरसिंह देव पुरस्कार (उपन्यास)
डॉ. वीणा सिन्हा (भोपाल) — ‘अग्निगर्भ में जलती पंखुरियाँ’
सुयश त्यागी (भोपाल) — ‘छूटते किनारे’
4. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (आलोचना)
पवन विजय (गाजियाबाद) — ‘मास्क मैनिफेस्टो’
लहरी राम मीणा (वाराणसी) — ‘सृजन के विविध रूप और आलोचना’
5. पं. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार (गीत एवं हिन्दी ग़ज़ल)
सुशील साहिल (गोंडा) — ‘यहाँ सब लोग हँसते बोलते हैं’
शैलेन्द्र पाण्डेय (सरायकेला) — ‘आईने के जाविये’
6. अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार (कविता)
अजीत कुमार पुरी (दिल्ली) — ‘आह्लादित है अयोध्या’
डॉ. कौशल दुबे (जबलपुर) — ‘तथागत’
7. कुबेरनाथ राय पुरस्कार (ललित निबंध)
संजीव शर्मा (भोपाल) — ‘अयोध्या 22 जनवरी’
संजय सक्सेना (राजगढ़) — ‘डायरी का मुड़ा हुआ पन्ना’
8. विष्णु प्रभाकर पुरस्कार (आत्मकथा-जीवनी)
पं. कमलकांत शर्मा (दतिया) — ‘शबरी दर्शन’
मनीष कुमार पाटीदार (महेश्वर) — ‘जिंदगी का सफर : किशोर कुमार’
9. निर्मल वर्मा पुरस्कार (संस्मरण)
रवीन्द्र कुमार दुबे (इंदौर) — ‘एक दुनिया ऐसी भी’
ऋचा दीपक कर्पे (देवास) — ‘यादों का सुनहरा सफर’
10. महादेवी वर्मा पुरस्कार (रेखाचित्र)
डॉ. प्रीति खरे (भोपाल) — ‘नानी का घर ढूँढ़ रही हूँ’
अशोक पटेल (शहडोल) — ‘वनगीता’
11. प्रो. विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार (यात्रा-वृत्तांत)
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (जयपुर) — ‘ओकुहेपा’
डॉ. शिव कुमार व्यास (जबलपुर) — ‘हिंदी में यात्रा वृत्तांत’
12. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार (अनुवाद)
डॉ. श्रीनिवास शुक्ल ‘सरस’ (सीधी) — ‘लोकपुराण’
डॉ. दंतू मुरली कृष्ण (भोपाल) — ‘जीवन गीता’
13. नारद मुनि पुरस्कार (फेसबुक/ब्लॉग/नेट)
मनोज जैन ‘मधुर’ (भोपाल)
कृष्णमुरारी त्रिपाठी ‘अटल’ (रायपुर)
प्रादेशिक कृति पुरस्कार
1. वृन्दावन लाल वर्मा पुरस्कार (उपन्यास)
ब्रजेश राजपूत (भोपाल) — ‘द एवरेस्ट गर्ल’
गीता शुक्ला ‘गीत’ (रीवा) — ‘चाँद मायूस क्यों है’
2. सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार (कहानी)
सूर्यकांत नागर (इंदौर) — ‘ग्यारह कहानियाँ’
कला जोशी (इंदौर) — ‘जागते सपने’
3. श्रीकृष्ण सरल पुरस्कार (कविता)
राजेन्द्र कोचला ‘अम्बर’ (इंदौर) — ‘इस देश के लिए’
गोकुल प्रसाद सोनी (भोपाल) — ‘सीता-स्वयंवर’
4. आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार (आलोचना)
रमण रावल (इंदौर) — ‘युग पुरुष मोदी’
डॉ. सांत्वना श्रीकांत (भोपाल) — ‘भारतीय नारी : स्थिति और गति’
5. हरिकृष्ण प्रेमी पुरस्कार (नाटक)
विजय ‘बेशर्म’ (गाडरवाड़ा) — ‘जिंदगी ही नाटक है’
विवेक रंजन श्रीवास्तव (भोपाल) — ‘जलनाद’
6. राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार (डायरी)
डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर (अलीराजपुर) — ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’
7. पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार (प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति)
जवाहर कर्णावत (भोपाल) — ‘विदेश में हिंदी पत्रकारिता’
डॉ. राकेश सिंघई (इंदौर) — ‘वक्रोक्ति’
8. ईसुरी पुरस्कार (लोकभाषा विषयक)
अर्चना मण्डलोई (इंदौर) — ‘गेरी-गेरी छाँव’
सौरभ लाड़ (इंदौर) — ‘गरीब मनुस का उल्टा पांय’
9. हरिकृष्ण देवसरे पुरस्कार (बाल साहित्य)
राजा चौरसिया (कटनी) — ‘बचपन है फुलवारी’
नीना सिंह सोलंकी (भोपाल) — ‘मुनिया की खुशी’
10. नरेश मेहता पुरस्कार (संवाद एवं पटकथा लेखन)
डॉ. मीनाक्षी दुबे (भोपाल) — ‘कथा कल्पतरु’
11. जैनेन्द्र कुमार ‘जैन’ पुरस्कार (लघुकथा)
देवेन्द्र सिंह सिसोदिया (इंदौर) — ‘शुभ मुहूर्त’
डॉ. यशोधरा भटनागर (देवास) — ‘एक मुट्ठी मिट्टी’
12. सेठ गोविन्द दास पुरस्कार (एकांकी)
डॉ. साधना शुक्ला (भोपाल) — ‘नाट्योन्मेष’
अभिमन्यु जैन (जबलपुर) — ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर’
13. शरद जोशी पुरस्कार (व्यंग्य)
सुधीर देशपाण्डे (खण्डवा) — ‘परम सत्ता से प्रेम’
डॉ. सौरभ जैन (इंदौर) — ‘रील नाम सत्य है’
14. वीरेन्द्र मिश्र पुरस्कार (गीत)
मीरा भार्गव ‘सुदर्शना’ (कटनी) — ‘परम सत्ता से प्रेम’
अमन अक्षर (मून्दी) — ‘एक लड़की’
15. दुष्यंत कुमार पुरस्कार (ग़ज़ल)
वृन्दावन राय सरल (सागर) — ‘ग़ज़लों का गुलशन’
हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’ (भोपाल) — ‘ये अँधेरों की पैरवी वाले’


0 टिप्पणियाँ