म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

साहित्य साधना के लिए देवेंद्रसिंह सिसौदिया सम्मानित



साहित्य साधना के लिए देवेंद्रसिंह सिसौदिया सम्मानित

इंदौर । श्री कलामोहन भाषा, साहित्य एवं संगीत केंद्र, सुखेड़ा द्वारा आयोजित वार्षिक प्रेरणा सम्मान समारोह 2026 में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु इंदौर निवासी साहित्यकार देवेंद्रसिंह सिसौदिया को “प्रेरणा सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उनकी चर्चित कृति ‘शुभ मुहूर्त’ पर प्रदान किया गया।

समारोह में स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज (भूटान), डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा (कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन), पुरातत्वविद् डॉ. आर. सी. ठाकुर (महिदपुर), लोक संस्कृति संवाहिका श्रीमती भारती सोनी (झाबुआ) एवं संस्था निदेशक डॉ. कारुलाल जमड़ा ‘कारुण्य’ के करकमलों द्वारा श्री सिसौदिया को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ