म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

ट्रम्प को अशांति का ग्लोबल टेपा सम्मान प्रदान करने की घोषणा

ट्रम्प को अशांति का ग्लोबल टेपा सम्मान प्रदान करने की घोषणा

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर, एक अप्रैल को कालिदास अकादमी में 53 वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को अशांति का ग्लोबल टेपा सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई। टेपा सम्मलेन में वार्षिक टेपा रपट पढ़ते हुए सुमेध सिंह शर्मा ने कहा कि जब ट्रम्प को शांति का नोबल पुरस्कार नहीं मिला तो जिसे मिला उससे एक तरह से छीन ही लिया और अब टेरिफ की दादागिरी के बाद, दूसरे देशों पर हमले कर अमन शांति की धज्जियाँ उड़ा दी हैं और अशांति फैला कर पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को खतरे में डालकर परेशान कर दिया है इसलिए अशांति के ग्लोबल सम्मान के वे हकदार हैं। 

टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ की स्मृति को समर्पित, धुरंधर टेपा सम्मेलन में टेपा अतिथियों को विचित्र वेषभूषा और टेपा मुकुट पहनाई गयी थी। टेपा सम्मेलन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव पर प्रशस्ति वाचन करते हुए उन्हें धुरंधर प्रेस क्लब अध्यक्ष की उपाधि प्रदान की गई। विधायक महेश परमार पर प्रशस्ति वाचन कर उन्हें धुरंधर विधायक की उपाधि प्रदान की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश धाकड़, बैरवा समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट आदिश सी अगरवाला पर प्रशस्ति वाचन कर उन्हें टेपा उपाधि प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, वन विकास निगम के मुख्य वन सरंक्षक श्री प्रफुल्ल फुलजेले, प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक श्री मुकेश जोशी, राजनेता मुकेश भाटी, फिटनेस कोच गिनील नवलकर मंच पर टेपा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशस्ति वाचन डॉ. हरीशकुमार सिंह, अशोक भाटीी, सुरेन्द्र सर्किट ने किया। 

प्रख्यात कॉमेडियन और हास्य अभिनेता राकेश बेदी से जब यह पुछा गया कि आप श्रोता दर्शकों को क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि जब कोई तुमसे यह कहे कि बच्चा है तू मेरा, तो उस आदमी से बच के रहना। नमस्ते प्रशस्ति वाचन करते हुए दिनेश दिग्गज के रोचक सवालों के अनोखे अंदाज में राकेश बेदी ने जवाब देकर आनंदित किया। टेपा सम्मलेन में 53 वां राधा लाला अमरनाथ स्मृति हास्य व्यंग्य टेपा सम्मान हास्य अभनेता राकेश बेदी को टेपा अतिथि महेश परमार, नंदलाल यादव, पं. योगेश शर्मा, शिवा खत्री, राजेश धाकड़ ने प्रदान किया। सांदीपनी न्यास टेपा सम्मान व्यंग्य कवि शंभू शिखर को प. योगेश शर्मा, डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा ने प्रदान किया। प. सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान प्रख्यात कवि सुभाष काबरा को अंकित व्यास, दिव्या व्यास एवं अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान कवयित्री प्रिया खुशबू को प. योगेश शर्मा ने प्रदान किया। पत्रकार मानसिंह बैस स्मृति टेपा सम्मान' संपादक नितिन चावड़ा को संपादक श्री महेंद्रसिंह बैस द्वारा और एडवोकेट ज्ञानस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति टेपा सम्मान पत्रकार भूपेंद्र भूतड़ा को प्रलभ श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। स्व.कन्हैयालाल भूतड़ा स्मृति टेपा सम्मान वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांचाल को निकुंज भूतड़ा द्वारा प्रदान किया गया। कला संकेत सम्मान डॉ. अभिषेक सिंह तोमर को दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। स्व. सत्यनारायण गोयल स्मृति टेपा सम्मान पत्रकार राहुल यादव को पत्रकार डॉ. सचिन गोयल द्वारा प्रदान किया गया। स्व. किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान कवि श्री लोकेश जडिया को उत्तम जायसवाल द्वारा प्रदान किया गया। स्व. रणछोड़ सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान कवि एकेश पार्थ को श्री भगवान् सिंह आंजना द्वारा प्रदान किया गया। गणेश चिंतामन शास्त्री पंडा नाहरवाला स्मृति सम्मान कवि राहुल शर्मा को, स्वप्निल शास्त्री, ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा प्रदान किया गया। स्व. आरक्षक आशा बैस स्मृति टेपा सम्मान अवनी कोठारी को पत्रकार महेंद्रसिंह बैस और अतिथियों ने प्रदान किया। क़ानूनविद स्व. बालकृष्ण उपाध्याय स्मृति टेपा सम्मान वरिष्ठ एडवोकेट आदिश सी अगरवाला को आशीष उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गयाा। स्व. श्रीमती शकुंतला मोहनलाल शर्मा स्मृति टेपा सम्मान समाजसेवी नरेश शर्मा की अनुपस्थिति में श्रीमती संगीता शर्मा को, राकेश बेदी, दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश पंडया एवं अतिथियों ने प्रदान किय। स्व. अशोक ब्रजलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान वृक्ष मित्र समिति के अध्यक्ष अजय भातखंडे को पत्रकार हर्ष जायसवाल और अतिथियों ने प्रदान किया। 

टेपा सम्मेलन का शुभारम्भ अकादमी के मुक्ताकाशी मंच के विशाल प्रांगण में सर्वोत्तम नृत्य अकादमी के डॉ. हरिहरेश्वर पोद्दार द्वारा लिखे और निर्देशित टेपा गीत की आकर्षक प्रस्तुति से हुआ। गायन ख्यात कलाकार सुदर्शन अयाचित और पूर्णिमा नाटानी एवं साथियों ने किया। कवियों के काँव काँव सम्मलेन में हास्य व्यंग्य के प्रख्यात कवि शंभू शिखर, एकेश पार्थ, सुभाष काबरा, राहुल शर्मा, लोकेश जडिया और कवयित्री प्रिया खुशबू ने अपनी रचनाओं से समां बाँधा। कांव कांव सम्मेलन का सञ्चालन प्रख्यात हास्य कवि दिनेश दिग्गज ने किया। सूत्र संयोजन अशोक भाटी, सुरेन्द्र सर्किट, कुलदीप रंगीला ने किया। टेपा सम्मलेन के सचिव मनीष शर्मा ने सफल आयोजन के लिए श्रोता दर्शकों, स्थानीय प्रशासन, अकादमी और मीडिया का आभार व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ