म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन में होगा कांव कांव सम्मेलन

अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन में होगा कांव कांव सम्मेलन



उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर एक अप्रैल को कालिदास अकादमी में आयोजित होने वाले 53 वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन में प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि शंभू शिखर, मधुबनी बिहार, प्रसिद्ध व्यंग्य कवि सुभाष काबरा, मुंबई, प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि एकेश पार्थ, जयपुर, सुश्री प्रिया खुशबु कन्नौद, हास्य कवि लोकेश जडिया, धार, पं. राहुल शर्मा आदि काँव-काँव सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। सूत्रधार प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज होंगे ।

यह जानकारी देते हुए टेपा सम्मेलन के सचिव श्री मनीष शर्मा ने बताया कि प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डा शिव शर्मा जी की स्मृति को समर्पित 53 वें टेपा सम्मेलन में सांदीपनी न्यास टेपा सम्मान कवि श्री शंभू शिखर को पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान, कवि सुभाष काबरा को रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान, कवयित्री प्रिया खुशबु को गणेश चिंतामन शास्त्री पंडा नाहरवाला स्मृति सम्मान, कवि एकेश पार्थ को स्व. रणछोड़सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान, कवि राहुल शर्मा को स्व. किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान, हास्य कवि लोकेश जडिया को प्रदान किया जाएगा। स्थानीय आमंत्रित हस्तियों पर प्रशस्ति वाचन, चिल्मी मुकदमा आदि चलाया जाएगा।

टेपा सम्मलेन में विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट आदिश सी अगरवाला, बैरवा समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट, चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलेश धनोतिया आदि को टेपा अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। टेपा सम्मेलन में फिल्म धुरंधर फेम कामेडियन प्रख्यात हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुंबई) आकर्षण का केंद्र होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ