म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

नर्मदा साहित्य मंथन में हुआ लोकभाषा की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका संस्कृति संवाद का विमोचन

नर्मदा साहित्य मंथन में हुआ लोकभाषा की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका संस्कृति संवाद का विमोचन


उज्जैन। 31 जनवरी को देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इन्दौर के तक्षशिला सभागार में विश्व संवाद केंद्र मालवा और पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतिष्ठित साहित्योत्सव 'नर्मदा साहित्य मंथन' के पंचम सोपान का विधिवत शुभारंभ केरल के राज्यपाल महामहीम राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा किया गया । द्वितीय दिवस के सप्तम सत्र में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अंतर्गत उज्जैन से प्रकाशित लोकभाषा की एकमात्र राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका 'संस्कृति संवाद' का विमोचन अतिथि कवि सर्वश्री देवकृष्ण व्यास देवास, शंभू मनहर खरगोन, मुकेश मोलवा धार, नरेंद्र अटल महेश्वर, कवयित्री श्वेतासिंह गुजरात एवं राकेश दांगी इंदौर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ