म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

नर्मदा साहित्य मंथन में दिशा मिश्रा सम्मानित

नर्मदा साहित्य मंथन में दिशा मिश्रा सम्मानित

भोपाल। इंदौर में आयोजित विश्व संवाद केंद्र द्वारा मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित व बड़ा साहित्य सम्मेलन नर्मदा साहित्य मंथन (लिटरेचर फेस्टिवल) इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार, तक्षशिला परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें देशभर के इतिहास, कवि लेखक, साहित्यकार, पत्रकार प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें भारत उदय विषय पर देश भर से आई प्रविष्टियों मेंं  दिशा मिश्रा के आलेख को चयनित किया गया। इन्हें नर्मदा साहित्य मंथन विश्व संवाद केंद्र मालवा के मंच से मुख्य अतिथि श्री देवकृष्ण व्यास एवं श्री दिनेश गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक श्रीरंग पेंढारकर एवं प्रतियोगिता संयोजक श्री अमित राव पवार द्वारा सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर श्रीमती दिशा मिश्रा के इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ