प्रबोध मिश्र 'हितैषी' की दोहा कृति का विमोचन
उज्जैन। सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ग़ज़लांजलि साहित्यिक मंच के तत्वावधान में प्रकृति पर आधारित सात सौ दोहों की पुस्तक प्रकृति नटी की गोद में हितैषी सतसई का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। पुस्तक के लेखक प्रबोध मिश्र 'हितैषी' निमाड़ क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार है एवं उन्होंने दस हजार दोहों का सृजन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध चित्रकार डॉ श्रीकृष्ण जोशी ने की , मुख्य अतिथि श्रीराम दवे विशिष्ट अतिथि डॉ शिव चौरसिया, माया बधेका, शशिमोहन श्रीवास्तव थे पुस्तक की समीक्षा अशोक रक्ताले ने प्रस्तुत की कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र सर्किट ने किया। कार्यक्रम रुपांतरण सभागार दशहरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम में राजीव पाहवा, सखा पाहवा, डॉ हरीश कुमार, संतोष सुपेकर, राजेंद्र देवधरे, पुष्पा चौरसिया, अनिल पांचाल, दिलीप जैन, संदीप सृजन, विनोद काबरा, प्रफुल्ल शुक्ला, डॉ राम नरेश शुक्ला, अतुल मिश्रा, सुनयनी शुक्ला, डॉ इंद्रेश मंगल, हरिहर शर्मा, आर सी शर्मा, डॉ अखिलेश चौरे, डॉ प्रभाकर शर्मा, डॉ सुदीप मिश्रा, डॉ महेश मिश्रा, अरुण हेड़ाऊ, आर पी सिंह, एन. शंकवरम सहित नगर की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के वरिष्ठ साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्रफुल्ल शुक्ला ने किया।


0 टिप्पणियाँ