Subscribe Us

क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा वर्ष 2025 के सम्मान घोषित


इंदौर। वर्ष 1983 से लघुकथा विधा के संवर्धन के लिए कार्यरत साहित्यिक संस्था क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर के द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। श्री संतोष सुपेकर (उज्जैन) को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान 2025, डॉ. ध्रुवकमार (पटना) को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान 2025, श्री राममूरत 'राही', (इंदौर) को प्रदेश स्तरीय क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान 2025, डॉ. दीपा मनीष व्यास, (इंदौर) को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2025, 2 नवम्बर 2025 को श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त देश/ प्रदेश के कुछ प्रमुख साहित्यकारों को उनके साहित्यिक अवदान के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ