म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

डॉ रमेशचंद्र शर्मा को मिलेगा साहित्य सेवी सम्मान

डॉ रमेशचंद्र शर्मा को मिलेगा साहित्य सेवी सम्मान

इंदौर। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमेशचंद्र शर्मा की काव्य कृति 'लहरों पर सवार जिंदगी' और उनकी लंबी साहित्य सेवा के लिए देश का लब्ध प्रतिष्ठित डॉ मूलाराम जोशी स्मृति सम्मान 2026 के लिए चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए संपूर्ण देश से प्रविष्टियां आई थी।

भोपाल में होने वाले भव्य सम्मान समारोह में डॉ रमेशचंद्र शर्मा को ₹11000 सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालय में प्राध्यापक रह चुके एवं केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत्ति डॉ शर्मा विगत 50 वर्ष से माॅ वाग्देवी के मौन अनन्य साधक रहे हैं। आप सरल सहज व्यक्तित्व के धनी हैं। आपकी रचनाओं का नियमित प्रकाशन प्रसारण होता आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ