Subscribe Us

डॉ राजेश रावल सुशील आद्य शंकराचार्य सम्मान से सम्मानित


उज्जैन। राष्ट्रीय कवि संगम (मालवा प्रान्त) ने प्रांत महापर्व आद्य शंकराचार्य जयंती पर नरसिंह घाट, क्षिप्रा तट पर स्थित श्री शंकराचार्य मठ में श्री दक्षिणामूर्ति पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमत परमहंस श्री श्री 1008 स्वामी पुण्यानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री राम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष कवि अशोक भाटी और महामंत्री कवि समर्थ भावसार ने महाराजश्री का शाल श्रीफल से सम्मान किया। तत्पश्चात कवि अशोक भाटी, कवि सुगनचंद जैन, कवि राजेश रावल सुशील, कवि शुभम स्वराज, कवि समर्थ भावसार ने अपने क्रम पर काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में डॉ राजेश रावल सुशील को आद्य शंकराचार्य सम्मान से सम्मानित किया। तत्पश्चात महाराज श्री के आशीर्वचन से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में अनेक संत, महात्मा एवं विद्वतजन उपस्थित हुए। संचालन अशोक भाटी ने किया। जानकारी प्रान्त महामंत्री कवि समर्थ भावसार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ