Subscribe Us

विजयसिंह चौहान की कृति होगी पुरस्कृत


इंदौर। ख्यात लघुकथाकार एवं अभिभाषक विजय सिंह चौहान के लघुकथा संग्रह 'संवेदनाओं का आचमन' को राष्ट्रीय जयपुर सम्मान- 2024 से सम्मानित किया जावेगा।

जयपुर साहित्य संगीति के संयोजक अरविंद कुमारसंभव द्वारा प्रदत जानकारी के अनुसार साहित्य जगत का प्रतिष्ठित यह राष्ट्रीय सम्मान, जयपुर में 6 जनवरी 2024 को प्रदान किया जावेगा।

श्री चौहान के लघुकथा संग्रह संवेदनाओं के आचमन को अपना प्रकाशन, भोपाल ने प्रकाशित व म.प्र .साहित्य अकादमी, भोपाल ने अनुदानित किया है। संदेशो से भरी उक्त कृति को लघुकथा शोध केंद्र,भोपाल द्वारा लघुकथा श्री सम्मान, संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति, बालाघाट द्वारा साहित्य साधक सम्मान, कथा दर्पण साहित्य मंच, इंदौर द्वारा कृति सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

श्री चौहान की लघुकथाओं का मालवी , उड़िया , असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी में अनुवाद प्रकाशित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान ने पुस्तक के विक्रय के स्थान पर स्व-श्रद्धानुसार गाय का चारा दान करने और पुस्तक पढ़ने के बाद योग्य पाठक को सौपने के संकल्प के साथ प्राप्त किया जा सकता है, इस प्रकार शब्द दान में भी नवाचार श्री चौहान ने किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ