Subscribe Us

एशियन गेम्स में भारत का नेतृत्व करेगी मध्य प्रदेश की चार्वी मेहता


उज्जैन। उज्जैन की चार्वी मेहता शह-मात के खेल शतरंज में इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम का नेतृत्व करेगी। एशियन गेम्स 22 अक्टूबर से चीन के हांगझोऊ शहर में खेलें जायेंगे,जिसके लिए पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने आज भारतीय शतरंज टीम की घोषणा की। जिसके अनुसार महिला एवं पुरुष टीम में 6 खिलाडियों का चयन किया गया है। महिला टीम में मध्य प्रदेश की चार्वी मेहता के अतिरिक्त तमिलनाडु की राजू प्रेमा कनिश्री एवं शेरोंन रचेल अभय तथा पुरुष टीम में महाराष्ट्र के शशिकांत कुटवाल एवं आंध्रप्रदेश के अक्की सेट्टी एवं अरिगल नवीन कुमार का चयन किया गया है।

यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन में देते हुए बताया कि केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 8वी में अध्यनरत चार्वी शहर की पहली खिलाड़ी है जो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर शहर को गौरवांवित कर रही है। 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित एशियन गेम्स विश्व शतरंज महासंघ के नियम अनुसार स्विस पद्धति से व्यक्तिगत व सामूहिक वर्ग में शतरंज की दोनों विधाओं क्लासिकल एवं रैपिड श्रेणी में आयोजित किये जाएंगे। चार्वी इंटरनेशनल मल्लखंब अंपायर डॉ.आशीष मेहता एवं इंजीनियर तरूश्री मेहता की सुपुत्री है।

उल्लेखनीय की इससे पूर्व भी चार्वी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त करने के साथ ही तृतीय फिजिकली चैलेंज्ड राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में राष्ट्रीय विजेता होने का गौरव प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित कर चुकी है। राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री एवं नीरज सिंह कुशवाह से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त चार्वी वर्तमान में शतरंज के तकनीकी विशेषज्ञ अरबाज खान एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी श्री ओम प्रकाश कंवल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ