Subscribe Us

ज्ञान का भण्डार है पुस्तक

मानव जीवन का आधार है पुस्तक ।
हर विषय के ज्ञान का भण्डार है पुस्तक ।।

हमारे कई सवालों का जवाब देती है पुस्तक।
जीवन रूपी बगिया में सुन्दर पुष्प है पुस्तक।।

प्राचीन पुस्तकें तो है अमूल्य धरोहर।
यह है ऐतिहासिक जानकारियों का महासागर।।

शिक्षा के क्षेत्र में है पुस्तक का अमूल्य योगदान।
बच्चे, युवा व बच्चे करते सब पुस्तक का सम्मान।।

तकनीकी ने अपना खुब वर्चस्व बढ़ाया।
पर पुस्तक का स्थान कोई ना ले पाया।।

पुस्तक तो है सबकी सच्ची मित्र।
इसके बिना जीवन है बिना सुर के गीत।।

यह मौन रहकर भी बहुत कुछ कहती है।
यह निर्जीव होकर भी सजीवता देती है।।

साहित्यिक, धार्मिक पुस्तक का पठन कर इंसान।
आनंद पा लेता है ब्रह्मानंद के समान।।

डाक्टर, इंजीनियर, वकील हो या कोई पेशेवर।
पुस्तक द्वारा ही चढ़ पाता है सफलता के शिखर।।

पुस्तक में मां शारदे ज्ञान रूप में रहती।
जो पुस्तक को पढ़ता मां सदा आशीष देती।।

-डॉ. खुशबू बाफना, उज्जैन (म.प्र)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ