Subscribe Us

महिला काव्य मंच, सिलीगुड़ी इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न


सिलीगुड़ी। गत दिनों महिला काव्यमंच सिलीगुड़ी इकाई द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। किरण अग्रवाल के सुंदर संचालन में ये कार्यक्रम रंगमय हो गया। भारती बिहानी ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् बबीता कंवल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद निवासी श्रीमती सरिता सुराणा ने बहुत ही सुन्दर-सुन्दर कविताओं से गोष्ठी को बसंती बनाया। सोनी केड़िया की अध्यक्षता बहुत ही सराहनीय रही। काव्य गोष्ठी में निशा गुप्ता, भारती बिहानी, प्रियंका जायसवाल, रूबी प्रसाद, कनकलता झा, संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया, ऋतु गर्ग, अनीता तिवारी, वीणा चौधरी, सुनीता कुमारी प्रसाद, संगीता भारद्वाज, अँजू डोकानिया, सोनी केड़िया व मनीषा सिंह के संग अनवरत काव्य धारा बही। अर्चना शर्मा और डॉ वंदना गुप्ता ने सभी सदस्याओं का मनोरंजक तरीके से उत्साहवर्धन किया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। अंत में अमरावती गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन कर गोष्ठी को विराम दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ