Subscribe Us

महिला दिवस पर किया संवाद और दस्तक ने प्रतिभाओं को सम्मानित

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संवाद शोध संस्थान एवं रेडियो दस्तक के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यालय में प्रणम्य नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संवाद चर्चा-परिचर्चा के साथ नारी शक्ति संवाद सम्मान प्रदान किए गये।

वरिष्ठ कवयित्री डॉ.पुष्पा चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शैक्षणिक प्रतिभाओं के सम्मान के अंतरगत पियूषा आशापुरे, देवास को एम. एड. मेरिट सूची में स्वर्ण पदक मिलने, रेणुका पाँचाल को पी. एच. डी. की उपाधि मिलने पर, टीना अग्रवाल, कायथा को एम. एस. सी. में स्वर्ण पदक मिलने पर एवं सुश्री योगिता पाँचाल कायथा को एम. ए. में स्वर्ण पदक मिलने पर संस्थान की ओर से स्त्री शक्ति संवाद सम्मान- 2021 से सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभाशाली महिलाओं में लोक भाषा मालवी की वरिष्ठ साहित्यकार माया मालवेंद्र बदेका, वाराहमिहिर उच्चतर मा. वि., कायथा की प्राध्यापक हेमलता ओझा, वरिष्ठ कवयित्री प्रेमशिला श्रीवास्तव, शाश्वत सृजन मासिक समाचार पत्र की संपादक अर्पिता जैन एवं संवाद शोध संस्थान, गोंदिया की सचिव भाव्या रावल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ शिक्षाविद् कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ एंव श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्याम दास जी महाराज ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। संस्था की ओर से दोनों का शाल श्री फल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना निशा पंडित ने की। अतिथि स्वागत उद्बोधन संवाद के अध्यक्ष डॉ राजेश रावल "सुशील" ने दिया। संचालन- देशना जैन ने किया। आभार संस्था सचिव भाव्या रावल ने माना।

आयोजन में अन्तरराष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज, वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुलश्रेष्ठ, डॉ धर्मेंद्र वर्मा, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिव मालवीय, जिला समन्वयक सचिन शिंपी, जनपद सदस्य महेंद्र देथलिया गोंदिया, जनपद सदस्य दिनेश पटेल, कवि हाकम पांचाल ‘अनुज’, ओम प्रकाश कुमायू, अनिल पाँचाल माचकार, नन्दकिशोर पांचाल, श्रीमती सुनीता राठौर, श्रीमती अनीता सोहनी, ज्योतिषाचार्य अंजली शर्मा, आचार्य शंकर, आचार्य लोकेश शर्मा, प्रभात रावल, देवास, अर्पित रावल आदि कंई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सूत्रधार कवि अनिल पांचाल सेवक थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ