Subscribe Us

कहा गई अब गॉव की होली

राम नारायण साहू  'राज'

अब न रह गई , वैसी बोली | कहा गई अब गॉव की होली ||

कई दिन पहले होए तैयारी |मोती पतली , लकड़ी भारी ||
जो जाती थी लकड़ियों का ढेर | बीच में गीला गड़ा मुढ़ेर ||
जलने के पहले , सजती होली | अब न रह गई , वैसी बोली ||

फैशन वाला रंग छा गया | समोसा में नकली भांग आ गया ||
गलिया न रंगो से रंग रही है |न सखी -सहेली संग रही है ||
भाभी -देवर की गड़बड़ बोली अब न रह गई , वैसी बोली।।

अब बन गया बात नमूना | होली के दिन घर में सूना ||
लोग परम्परा खो रहे है | घर घर दरवाजा बंद हो रहे है ||
बची -कूची अब हमारी होली | अब न रह गई , वैसी बोली ||

भूल रहे है , कला और भाषा | फैशन का चल तमाशा ||
त्योहारो को भूल रहे है | बिन डाली के झूल रहे है ||
भूल गए सब आँख मिचौली | अब न रह गई , वैसी बोली ||

गिल्ली - डंडा फेक रहे है |सब टी.वी. में देख रहे है ||
याद न अब इमली-डंडा | पट गया बाटी का गड्ढा ||
अब न रह गई ,गली और खोली |अब न रह गई , वैसी बोली ||

बच्चे इंग्लिश बोल रहे है | कंप्यूटर का बटन टटोल रहे है ||
रो रही है अपनी भाषा | कब जाएगी अपनी निराशा ||
ख़ाली हो रही परंपरा की झोली | अब न रह गई , वैसी बोली ||
अब न रह गई , वैसी बोली | कहा गई अब गॉव की होली ||

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ