Subscribe Us

डॉ शाम्भवी शुक्ला मिश्रा को पुनर्नवा पुरस्कार - 2020

भोपाल। म. प्र. के साहित्य एवं संस्कृतिप्रेमियों  के लिए य़ह सुखद अनुभूति का विषय है कि  देश की अग्रणी कथक गुरु एवं अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना डॉ शाम्भवी शुक्ला मिश्रा को मध्यप्रदेश  हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा माधुरी देवी अग्रवाल स्मृति  पुनर्नवा पुरस्कार - 2020 प्रदत्त करना निर्णीत हुआ है l  संगीत समाज पुरस्कार टाटानगर - 1999, संगीत कलारत्न पटना - 2001, नृत्य प्रवीण - 2003, यूथ एक्सिलेंस अवॉर्ड नई दिल्ली - 2010, अभिनव स्वर्ण सम्मान भोपाल - 2013, कथक रत्न सम्मान नई दिल्ली, यंग अचीवर्स अवार्ड इलाहाबाद संग्रहालय संस्कृति मंत्रालय, श्यामलम संस्कृति सम्मान सागर, श्रेष्ठ युवा सम्मान  इत्यादि पुरस्कारों से अलंकृत डॉ. शाम्भवी शुक्ला मिश्रा का गद्य लेखिका के तौर पर यह प्रथम पुरस्कार है l 

भारतीय संस्कृति, नाट्यशास्त्र, कथक और नवाचार और  बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगीतकारों पर अपने शोधपरक लेखों के लिए ख्यात   विदुषी शाम्भवी को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक "कथक  विनियोग" में निहित गद्य - साहित्य हेतु प्रदत्त किया जाना तय किया है l काव्य विधा में शैफाली, मानस भारद्वाज, कहानी विधा में उदिता मिश्रा, गीत - ग़ज़ल विधा में भाऊ राव महंत, कथेतर गद्य विधा में भूपेन हरदेनिया भी पुनर्नवा पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे ।

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब हमारे वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ