Subscribe Us

डॉ नलिन,किशन वर्मा और विजय जोशी को अक्षर सम्मान 


कोटा। गुरुवार  शिशू भारती शिक्षण संस्थान कोटा के तत्वावधान में आयोजित एक सादे समारोह में  साहित्यकार सर्वश्री डा नलिन, किशन वर्मा व विजय जोशी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए "अक्षर सम्मान 2020"से समादृत किया गया। उन्हें शाल,श्रीफल सम्मान पत्र प्रदान किया गया। समारोह का संचालन गीतकार आनंद हजारी ने किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जितेन्द्र निर्मोही ने कहा कि ऐसे सम्मान साहित्यकार को समाज के प्रति उसके दायित्व निर्वाह का बोध कराते हैं।शिक्षण संस्थान साहित्य के संस्कार स्थल है। कोटा के अन्य संस्थानों द्वारा इस परंपरा का निर्वाह करना चाहिए। इस करोना काल में जिस तरह कोटा के साहित्यकार बंधुओं द्वारा जो सामान्य वर्ग मजदूर वर्ग की सेवा की है वो अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि योगेन्द्र शर्मा ने   कहा कोटा का साहित्य जगत देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है।अक्षर सम्मान से समादृत विद्वान इसी तरह देश में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।यह सम्मान विगत चार वर्षों से दिया जा रहा है। अब तक यह सम्मान  प्रो पी के दशोरा पूर्व कुलपति कोटा विश्वविद्यालय कोटा, महेंद्र नेह, डॉ अतुल चतुर्वेदी, अतुल कनक, संजय शुक्ला आदि को दिया जा चुका है। संचालक आनंद हजारी ने सम्मानित होने वाले साहित्यिकार विद्वानों की साहित्यिक साधना पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब हमारे वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ