Subscribe Us

अद्भत साहित्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी



भवानीमंडी:- अद्भुत साहित्य मंच द्वारा गुरुवार को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक काव्य रचनाओं की सुन्दर प्रस्तुतियाँ प्रदान की। ऑनलाइन काव्य गोष्ठी  के अध्यक्ष राजीव जैन, मुख्य अतिथि कीर्ति काले रही। कवि सम्मेलन का संचालन अद्भुत मंच की संस्थापिका और संचालिका अलका जैन ने किया। काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना से हुआ। सरस्वती वंदना आदित्य जैन ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की। काव्य गोष्ठी में अनिल धवन डिम्पल जैन शकुन्तला मित्तल सुषमा भण्डारी अलका जैन कुंती नवल आलोक कुमार मल्लिक  अजीत श्रीवास्तव चेतना जैन डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ,भवानीमंडी राजस्थान,दिनेश चन्द्र प्रसाद दिनेश कलकत्ता किरण जैन प्रज्ञा शर्मा संजय जैन सिद्भेश्वर सराफ शीलू  जबलपुर  भारती वर्मा बौड़ाई देहरादून नीलम व्यास जोधपुर राजस्थान आदित्य जैन अनिता झा ,रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। श्रेष्ठ काव्य पाठ करने हेतु  रचनाकारों को  अद्भुत साहित्य मंच द्वारा "जिओ और जीने दो "सम्मान से सम्मानित किया गया। 



अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ