Subscribe Us

माखन चोर (ताँका विधा)



✍️डॉ. अनिता जैन 'विपुला'

 

माखन चोर

लीलाधारी मोहन 

मुरारी कृष्ण 

हे आनन्द अमिय

सकल बाधा हरो!

***

 

श्रीकांत प्रभु

राधेकृष्ण मोहन

नन्द दुलारे 

हे गोपिका वल्लभ 

करो मोक्ष सुलभ ! 

****

 

जीवन गीत

बांसुरी अधरों पे

संगीत बजे

सकल क्लेश हटे 

मुरारि लीला रचे!!

****

 

जीव गोपी है

श्रीकृष्ण परमात्मा 

मोक्ष प्रदाता

रचते त्रिपुरारी

आनन्द लीला न्यारी!!

 

*उदयपुर

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ