Subscribe Us

कुछ ऐसा करो...



✍️विकास 'विकिरण'


राजनेताओं कुछ ऐसा करो
भारत को हिंदुस्तान बनाओं
अमनचैन को फैलाओ
हिंदुस्तान को गुलिस्ताँ बनाओं
भारत को हिंदुस्तान बनाओं
ज्ञान-विज्ञान में तरक्की करो
रोजगारों का सृजन करो
बुद्धिमानों का सम्मान बढ़ाओ
भारत को हिंदुस्तान बनाओं
सभी को मिले आजादी
सभी को मिले अधिकार
सिर्फ कानून मत बनाओ
भारत को हिंदुस्तान बनाओ
अमीर हो या गरीब
कोई भूखा न रहे
ऐसा प्रबंध करो
भारत को हिंदुस्तान बनाओ
अभिव्यक्ति हो खुले मन से
न किसी के मन मे डर रहे
आमजनों को सुरक्षित करो
भारत को हिंदुस्तान बनाओ
जाति, धर्म, पंथ के रंगों को
तिरंगे में समाकर दिखाओ

गौरवशाली इतिहास को दोहरावों
भारत को हिंदुस्तान बनाओ
*सांगली (महाराष्ट्र)

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ