Subscribe Us

व्यंग्य लेखक समिति में 'शरद जोशी प्रसंग' का आयोजन



व्यंग्य-पुरोधा श्री शरद जोशी की 89 वीं जयंती पर  शब्दांजलि स्वरूप 90 से अधिक व्यंग्यकारों के वाट्सअप ग्रुप वलेस' (व्यंग्य लेखक समिति) में 'शरद जोशी प्रसंग' का आयोजन किया गया। सुबह 9 से रात 7 बजे तक दिन भर सदस्यों नें शरदजी के चित्र,उन पर आलेख, संस्मरण वीडियो आदि शेयर किए।  समूह के मार्गदर्शक वरिष्ठ व्यंग्यकार पद्मश्री ज्ञान चतुर्वेदी जी(भोपाल) ने अपने भावपूर्ण एवम मार्मिक वीडियो में शरद जोशी जी को याद करते हुए  सभी को भाव विभोर कर दिया। समूह के वरिष्ठ सदस्य श्री ब्रजेश कानूनगो(इंदौर) ने मध्यप्रदेश के मक्सी शाजापुर में वर्ष 1990 में हुए शरद जी के सम्मान समारोह से जुड़े अपने आत्मीय और रोचक संस्मरण व्यक्त किये।

समारोह में सर्वश्री अतुल चतुर्वेदी (कोटा), सुधीर कुमार चौधरी(इंदौर) और इंद्रजीत कौर(लखनऊ) ने अपनी व्यंग्य रचनाओं के पाठ के वीडियो शेयर किए। शरदजी पर पीएचडी करने वाले सदस्यों सुश्री साधना बलवटे, श्रीमती श्रीवास्तव तथा डॉ अनन्त श्रीमाली का सम्मान किया गया। शरदजी द्वारा पंकज पाठक जी (हिंदी एक्सप्रेस 1981) को दिया गया हस्तलिखित प्रमाणपत्र समूह में प्रदर्शित किया गया। उनकी हस्तलिपि से सभी को सुखद अनुभूति हुई।

समूह में इस बहुत अनुशासित और गरिमापूर्ण 'शरद स्मृति प्रसंग' कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ पिलकेन्द्र अरोरा(उज्जैन) ने और संयोजन श्री शांतिलाल जैन (भोपाल) ने किया। सहयोगी डॉ हरीश कुमार सिंह (उज्जैन) थे।

 


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.comयूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ